इंटरनेट की कुछ बेहतरीन और उपयोगी वेबसाइट्स, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं.
आजकल हर किसी के पास स्मार्ट फोन हैं, स्मार्टफोन है तो साफ है कि उसमें नेट आप चलाते ही होंगे... नेट चलाते समय हमें किसी को भेजने के लिए या खुद की जानकारी के लिए कई बार हमें कुछ चीजों, या फोटो, वीडियो या कोई भी डिजिटल सामग्री चाहिए होती है... उसके लिए हम किसी टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट की मदद लेते हैं... बड़ी ही मुश्किल से वो सामग्री हमें मिल पाती है, और कई बार तो ऐसा होता है कि वो चीजें हमें मिलती ही नहीं है... लेकिन आपको ऐसी चीजों के लिए निराश नहीं होना चाहिए... आज हम आपको इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती हैं...!
फाइल डॉट पिज़्ज़ा
आपके के पास कोई महत्वपूर्ण फाइल है और आप उसे अपने ब्राउज़र से किसी दूसरे ब्राउज़र तक पहुंचाना चाहते, और ये भी चाहते हैं कि आपकी फाइल को बीच में कोई देख ना पाए या क्रैक ना कर सके या रीड और हैक ना कर पाए तो आपको file.pizza वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं... यानी अब आप पीयर टू पीयर फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं... इस वेबसाइट का टैगलाइन है कि हम किसी भी फाइल को स्टोर नहीं करते और ना ही किसी को आपकी फाइल बेचते हैं... तो आप अपनी फाइल्स को सुरक्षित ब्राउज़र टू ब्राउज़र ट्रांसफर करना चाहते हैं तो फाइल.पिज़्ज़ा पर जाईए...!

पीडीएफ ड्राइव
अगर आप छात्र हैं, टीचर हैं या कोई रिसर्चर हैं... या किताबें पढ़ने के शौकीन हैं... तो आपको बहुत सारी किताबों की जरूरत रहती होंगी... किताबों के लिए आप हजारों रुपए खर्च करते होंगे... अगर आप बिना रुपए खर्च किए किताबें पढ़ना चाहते हैं... तो आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है... आपको इस वेबसाइट पर आना चाहिए पीडीएफ ड्राइव ... इस वेबसाइट पर आपको करोड़ों किताबें फ्री में पढ़ने को मिल जाएंगी... यहां से आप किताबों को अपने सिस्टम में डाउनलोड भी कर सकते हैं... जिन्हे बाद में पढ़ा जा सकता है...या अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया जा सकता है... डाउनलोड करने के बाद आप चाहें तो इनका प्रिंट भी निकाल कर रख सकते हैं... इस वेबसाइट का दावा है कि उसने आज तक 7 करोड़ से भी अधिक किताबें अपलोड कर रखी हैं... जिन्हे आप फ्री में पढ़ सकते हैं...!
रिमूव डॉट बीजी
आप एक फोटोग्राफर हैं या अपने मोबाइल से फोटो लेने के शौकीन हैं तो आपके पास कई ऐसी फोटोज होंगी जिनका बैकग्राउंड अच्छा नहीं है और आप उस फोटो का बैकग्राउंड हटाना चाहते हैं... तो उसके लिए आपको बहुत हैवी सॉफ्टवेयर की आवश्यकता पड़ेगी या आप किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर के पास जायेंगे...
ये काम काफी थकाऊ और मेहनत वाला होगा... तो आज हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगी... यहां पर आप किसी भी फोटो का बैकग्राउंड एक क्लिक में हटा सकते हैं... बड़ी ही आसानी से... ये सब बिल्कुल फ्री है... इस वेबसाइट का नाम है remove.bg ... रिमूव.बीजी यहां आने के बाद आप अपनी फोटो अपलोड करेंगे और अगले पांच सेकंड में आपकी फोटो का बैकग्राउंड हट जाएगा... जिसे आप डाउनलोड करके अपनेे पास सेव करके रख सकते हैंं.
ये काम काफी थकाऊ और मेहनत वाला होगा... तो आज हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगी... यहां पर आप किसी भी फोटो का बैकग्राउंड एक क्लिक में हटा सकते हैं... बड़ी ही आसानी से... ये सब बिल्कुल फ्री है... इस वेबसाइट का नाम है remove.bg ... रिमूव.बीजी यहां आने के बाद आप अपनी फोटो अपलोड करेंगे और अगले पांच सेकंड में आपकी फोटो का बैकग्राउंड हट जाएगा... जिसे आप डाउनलोड करके अपनेे पास सेव करके रख सकते हैंं.
स्मॉल पीडीएफ
अगली वेबसाइट है स्मॉल पीडीएफ... आप पीडीएफ फाइल्स को लेकर परेशान हैं, कि उसका पासवर्ड रिमूव कैसे करें या पीडीएफ फ़ाइल को पासवर्ड लगाकर लॉक कैसे करें... या फिर वर्ड से पीडीएफ में कन्वर्ट करना चाहते हैं... या पीडीएफ फाइल को वर्ड में करना चाहते हैं... तो आपको स्मॉल पीडीएफ वेबसाइट पर जाना चाहिए... इस वेबसाइट पर आपको पीडीएफ से संबंधित सारे टूल्स मिल जाएंगे... इसमें सब कुछ फ्री है... आप चाहें तो इस वेबसाइट का सब्सक्रिप्शन लेकर इसके प्रीमियम फायदे भी ले सकते हैं...!
पेक्सल्स डॉट कॉम
ये वेबसाइट उन लोगों के लिए हैं, जो कोई डिजिटल प्रोजेक्ट बनाते हैं, वीडियो वगेरह बनाते हैं... या फिर कोई स्टूडेंट अपना स्कूल का प्रोजेक्ट बनाते हैं... या आप कोई ब्लॉगर या यूट्यूबर हैं और आपको बहुत सारे विडियोज या फोटोज की जरूरत रहती है... और आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आपको pexels.com पर जाना चाहिए... यहां पर आपको लाखों विडियोज और फोटोज मिल जाएंगे... जिसके लिए आपको कुछ भी पे नहीं करना पड़ेगा... मतलब ये वेबसाइट बिल्कुल फ्री ऑफ़ कॉस्ट है...!
ये थीं कुछ वेबसाइट्स... जो आपके बहुत ही काम आ सकती हैं, अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें... हम इसी तरह के आर्टिकल्स लाते रहते हैं... हमारे साथ बने रहिए...!




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कोई भी समस्या हो तो हमें बताएं