सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुछ अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जो टूटने लगभग असंभव है.

   कुछ अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जो टूटने लगभग असंभव है.


  दुनियां में तरह तरह के लोग रहते हैं, इनके पास अपनी तरह का अलग ही हुनर या कहें तो यूनिक काम होता है जो किसी और के लिए करना बहुत ही मुश्किल होता है, ऐसे ही लोगों का काम रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए एक संस्था है "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स"... ये किताब विश्व के लगभग सभी मामलों में रिकॉर्ड दर्ज करती है... इस किताब की खास बात ये भी है कि ये अमेरिका के सार्वजनिक लाइब्रेरीज में सबसे ज्यादा चोरी होने वाली किताब है...! अब बात करते हैं उन रिकॉर्ड्स की जो टूटने लगभग असंभव है...

सबसे लंबा मयूरासन या पीकॉक पोजीशन



  मयूरासन या पीकॉक पोजीशन में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड कर्नाटक के बेंगलुरु निवासी विजेश एलीक्काट्टेप्पराम्बिल के नाम दर्ज है, इन्होने ये रिकॉर्ड 2019 में बनाया था... इन्होंने इस आसन को 3 मिनट 5 सेकंड तक किया, इतना लंबा मयूरासन करने का आज तक कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है... इतने लंबे समय तक इस पोजिशन में रहना आसान भी नहीं है... इसलिए इनका ये रिकॉर्ड टूटना लगभग असम्भव है...! उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड का वीडियो यहां आप क्लिक करके देख सकते हैं...!


विश्व में किसी जीवित इन्सान की सबसे लंबी नाक



  बहुत सारे ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो मेहनत और अभ्यास करके तोड़े जा सकते हैं, लेकिन कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं जिन्हें अगर आप कुछ भी कर लें तो तोड़ नहीं सकते... क्योंकि ये रिकॉर्ड्स गोड गिफ्टेड होते हैं, मतलब ये जन्मजात होते हैं... इन्हें तोड़ पाना असम्भव ही होता है... जैसे तुर्की के मेमेत ओज्यूरेक की लंबी नाक... मेमेत के नाक की लंबाई 3.46 इंच है... क्या इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ पाना संभव है.

अपने आप आंखों की पुतलियां बाहर निकाल लेना.


     ये रिकॉर्ड भी अपने आप में अजीब है... अमेरिका की रहने वाली किम गॉडमैन नामक एक महिला अपनी आंखों की पुतलियों को अपने आप बाहर निकाल लेती हैं... किम गॉडमैन अपनी आंखों की पुतलियों को 11 मिलीमीटर बाहर निकाल सकतीं हैं... यानी लगभग पूरी पुतलियां... ये रिकॉर्ड भी कोई शायद ही तोड़ पाए... क्योंकि ये भी गोड गिफ्टेड है...!उनके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का वीडियो आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं..!

रूबिक्स क्युब 


अगला वर्ल्ड रिकॉर्ड तो इनसे भी मुश्किल है... ये रिकॉर्ड तो शायद ना टूटने के लिए ही बना है... चीन के क्यू ज्यान्यू ने जग्लिंग यानी गेंद की तरह उछालते हुए तीन रूबिक्स क्यूब  एक सॉल्व कर लिए... उन्होंने ये तीनों रुबिक्स क्यूब एक साथ 5 मिनट 2.43 सेकंड में सॉल्व कर किए... ये रिकॉर्ड 17 नवंबर 2018 को इटली के रोम में बना... लोगों को तो एक ही रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने में कई कई दिन लग जाते हैं... और क्यू जियान्यू ने सिर्फ खेलते हुए तीन रूबिक क्यूब एक साथ सॉल्व कर लिए... ये रिकॉर्ड तोड़ना बिल्कुल नामुमकिन है... हालांकि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं, फिर भी ये रिकॉर्ड तो कोई शायद ही तोड़ पाए...!
आप उनका रूबिक्स क्यूब सॉल्व करते हुए का वीडियो यहां देख सकते हैं.

कागज की हवाई जहाज को हाथ से फेंककर चाकू की तरह तरबूज में घुसा देना...


    एक कागज की हवाई जहाज को हाथ से फेंककर कर तरबूज में घुसा देना... बहुत आसान काम नहीं है... लेकिन ये किया है चाइना के जुंगुक ली ने... इन्होंने एक मिनट में 12 तरबूज में हाथ से कागज की हवाई जहाज को फेंककर छेद कर दिए... सोचिए अगर इनके हाथ में कुछ और हों और सामने कोई इंसान हो तो क्या होगा... बहुत विचित्र टाइप के लोग रहते हैं दुनियां में, विशेषकर चाइना में...! 


ये थे कुछ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स... जिनको तोड़ना लगभग असम्भव है... हालांकि कोई भी रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनता है... अब देखना दिलचस्प होगा कि इन रिकॉर्ड्स को कौन और कब तोड़ता है...!  
आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइएगा...!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?        एक परिवार या व्यक्ति के लिए आजीविका जीवन का आधार होती है... आजीविका का अर्थ है... आय का श्रोत, जहां से आपके घर में धन आता है, जिससे आप अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं... ये सरकारी नौकरी या खुद का व्यवसाय हो सकता है... कोई बेरोजगार होता है या आजीविका का स्थाई साधन नहीं होता, ऐसी स्थिति में धन की आवश्यकता रहती है, लेकिन आजीविका स्थाई नहीं होती... तब हमारे पास अपनी संपति होती है... जिसे या तो हम बेच सकते हैं या फिर उसे रेंट यानी किराए पर दे सकते हैं... किराए पर देने का विकल्प सबसे बेहतर होता है... इसमें किसी जरूरतमंद को रहने के लिए घर मिल सकता है या आपके पास कोई दुकान है तो अपनी दुकान चला सकता है... उसकी रहने या व्यवसाय की आवश्यकता पूरी हो जाती है, और उसके माध्यम से आपको धन  की...  लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अपना घर या दुकान विश्वास करके किराए पर दे तो देते हैं लेकिन उस संपति को हमारे जरूरत पड़ने पर किरायेदार खाली करनें से मना कर देता है... या फिर दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो जाता है....

भारत में कितने प्रकार के लॉ या कानून है.

 भारत में कितने प्रकार के लॉ या कानून है.     भारत की न्याय व्यवस्था विश्व की सबसे अलग और अनूठी न्याय व्यवस्था है, भारत की न्याय व्यवस्था का ध्येय है कि भले ही 100 अपराधी बच जाए लेकिन 1 भी निर्दोष फंसने ना पाए... शायद इसी वजह से भारत की न्याय व्यवस्था इतनी लचर और ढुलमुल दिखती है...  न्याय प्रणाली में अलग अलग कानूनों की अपनी शब्दावली है जो किसी को भी भुलभुलैया सी लगती है... जैसे आईपीसी, सीआरपीसी, एक्ट या सेक्शन... ये आर्टिकल इनके बारे में ही है...  एक्ट या अधिनियम एक्ट या अधिनियम, लोकसभा और राज्यसभा में पास हो जाता है और बाद में राष्ट्रपति की अनुमति मिल जाती है तो वो एक्ट या अधिनियम कहलाता है... जैसे CAA या कृषि बिल...! कोड या संहिता कोड या हिन्दी में संहिता, ये पहले से बना हुआ होता है, ऐसा लॉ सिस्टम जिसे संगठित करके वापस कानून बना दिया जाता है, उसे कोड कहते हैं... जैसे इंडियन पीनल कोड या भारतीय दण्ड संहिता और मोरल कोड ऑफ कंडक्ट या आचार संहिता. आर्टिकल या अनुच्छेद भारत का संविधान अलग अलग भागों में विभाजित किया गया है, ताकि कोई भी कानून ढूंढने में परेशानी ना हो......

गूगल पर क्या क्या सर्च नहीं करना चाहिए...?

गूगल पर क्या क्या चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए...?   किसी जमाने में लोगों के पास कोई यक्ष, जिन्न, या प्रेत होता था, लोग उससे अपनी किसी भी बात का उत्तर जान लेते थे... आज हमारे पास गूगल है, मतलब आधुनिक और नया जिन्न...! हम अपनी जेब में लेकर घूमते हैं इसे.. अगर ये यक्ष हमारे पास से एक घंटे के लिए भी दूर हो जाए तो जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल हो जाता है... कहीं का समाचार प्राप्त करना हो तो एक उंगली रगड़ी और सबकुछ आपकी आपकी आंखों के सामने... कोई गाना सुनना हो तो एक सेकंड में हाजिर... कोई फिल्म देखनी हो तो अगले ही क्षण आपके सामने... मतलब कुछ भी चाहिए तो गूगल महाशय है ना... गूगल ने जिंदगी आसान बना दी है हमारी... लेकिन... इसके नुकसान भी बहुत है... ये जिन्न साहब आपके जी का जंजाल बन सकते हैं, अगर इन्हें ठीक से ऑपरेट नहीं करें तो... आपकी सारी जानकारी एक पल में चोरों को सौंप देंगे ये... इसलिए इनसे कुछ भी पूछने से पहले आप थोड़ा सावधान रहिए...