कुछ अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जो टूटने लगभग असंभव है. दुनियां में तरह तरह के लोग रहते हैं, इनके पास अपनी तरह का अलग ही हुनर या कहें तो यूनिक काम होता है जो किसी और के लिए करना बहुत ही मुश्किल होता है, ऐसे ही लोगों का काम रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए एक संस्था है "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स"... ये किताब विश्व के लगभग सभी मामलों में रिकॉर्ड दर्ज करती है... इस किताब की खास बात ये भी है कि ये अमेरिका के सार्वजनिक लाइब्रेरीज में सबसे ज्यादा चोरी होने वाली किताब है...! अब बात करते हैं उन रिकॉर्ड्स की जो टूटने लगभग असंभव है... सबसे लंबा मयूरासन या पीकॉक पोजीशन मयूरासन या पीकॉक पोजीशन में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड कर्नाटक के बेंगलुरु निवासी विजेश एलीक्काट्टेप्पराम्बिल के नाम दर्ज है, इन्होने ये रिकॉर्ड 2019 में बनाया था... इन्होंने इस आसन को 3 मिनट 5 सेकंड तक किया, इतना लंबा मयूरासन करने का आज तक कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है... इतने लंबे समय तक इस पोजिशन में रहना आसान भी नहीं है... इसलिए इनका ये रिकॉर्ड टूटना लगभग असम्भव है...! उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड का वीडियो...
Internet, technology, travel, history, news, blog, song, youtube, about world, about india, religion, bollywood, Hollywood, science, knowledge, peaple, news paper, hindi language, soul, secret, ghost, war,