मोबाइल या कंप्यूटर, लैपटॉप में ये गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए.
मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते समय हमें बहुत ही सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि आए दिन लोग इन्हीं गलतियों की वजह से बहुत बड़ी परेशानी में पड़ जाते हैं और आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाते हैं... लोगों की आदत पड़ गई है... कि किसी भी लिंक या किसी अनजान व्यक्ति की बताई हुई बातों पर बड़ी ही आसानी से विश्वास कर लेते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप नुकसान पड़ सकता हैं... आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे जिनकी सहायता से आप किसी फ्रॉड में पड़ने से बच सकें...
अकाउंट्स और पासवर्ड
सोशल साइट्स और इंटरनेट पर एक्टिव रहने वाले लोगों के बहुत सारे अकाउंट्स होते हैं... जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, गूगल, जीमेल और भी बहुत सारे ऐप्स पर... रजिस्ट्रेशन करते समय इन सभी पर हमें अपनी निजी जानकारियां साझा करनी होती हैं... जैसे जन्म तारीख आदि... और सबमें एक कॉमन बात ये होती है कि यहां हमें अपने अकाउंट की सेफ्टी के लिए पासवर्ड लगाने होते हैं... ये सही भी है... क्योंकि कोई अनाधिकृत परसन हमारे खाते को एक्सेस नहीं कर सके... यहां सावधान रहने वाली बात ये है एक ही पासवर्ड आप सभी अकाउंट्स में काम ले लेते हैं, जो पासवर्ड और जानकारी आप अकाउंट बनाते समय वहां दर्ज करते हैं, वो उस साइट या सर्वर पर सेव हो जाती है... अब अगर कोई भी अकाउंट किसी ने हैक कर लिया या किसी भी प्रकार से आपका पासवर्ड किसी को पता चल गया तो... वो पासवर्ड आपक किसी भी अकाउंट पर लगाकर...आपका अकाउंट ओपन किया जा सकता है... और एक्सेस किया जा सकता है, जिससे आप बहुत बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं... यहां तक कि कई लोग सेम पासवर्ड, जो सोशल साइट्स काम में लेते हैं, वही पासवर्ड अपने नेट बैंकिंग में यूज करते हैं... अब आपका पासवर्ड अगर कोई नेट बैंकिंग में ट्राई कर ले तो क्या होगा...? आप अंदाजा लगा सकते हैं...! इसलिए सभी अकाउंट्स में हमेशा एक ही पासवर्ड काम में नहीं लेना चाहिए... बहुत सारे अकाउंट्स में जन्म तारीख की भी आवश्यकता होती हैं, जरूरी नहीं है कि उन अकाउंट्स में रीयल जन्म तारीख ही दर्ज की जाए...! आप कोई भी जन्म तारीख लगा सकते हैं, कोई सबूत नहीं मांग रहा होता है कि आपकी रीयल जन्म तारीख क्या है.
बहुत सारे लोग अपने अकाउंट को बस पासवर्ड लगाकर छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि इससे हमारा अकाउंट सेफ हो गया... ऐसा नहीं है, कोई भी आपके अकाउंट को हैक कर सकता है... आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट हैक प्रूफ हो ताकि कोई भी आसानी से हैक नहीं कर सके... तो आपको 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिक्योरिटी का उपयोग करना चाहिए...इससे ये होता है कि हमेशा लॉगिन करते समय आपके मोबाइल नंबर या मेल आईडी पर एक कोड आएगा, वो कोड डालने पर आपके अकाउंट में लॉगइन किया जा सकता है... इससे आपका अकाउंट कोई भी आसानी से हैक नहीं कर पाएगा...!
लाइव लोकेशन
लोगों की आदत होती है कि कहीं भी जाएंगे तो अपनी लोकेशन शेयर करेंगे... कईयों की आदत होती है सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सार्वजनिक रूप से अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर देते हैं... ये आदत बहुत ही खतरनाक और परेशानी में डालने वाली साबित हो सकती है... खासकर महिलाओं को इस तरह की गतिविधियों से बचकर रहना चाहिए... क्योंकि अगर कोई आपकी इंटरनेट के माध्यम से जासूसी कर रहा है तो वो आपको बहुत बड़ी परेशानी में डाल सकता है... इसलिए जहां तक हो सके अपनी लोकेशन कभी भी लाइव शेयर करने से बचना चाहिए... अगर बताना ही है तो अपने परिवार को कॉल करके बता दें या उनके साथ पर्सनल चेट में बता सकते हैं...!
फ्री WiFi
लोग फ्री के लिए कहीं भी जा सकते हैं, अगर कोई बोले कि दिल्ली में अमुक अमुक चीज फ्री में मिल रही है तो कई लोग मुंबई से दौड़कर आ जाएंगे, खर्चा चाहे उसका चार गुना अधिक ही क्यों ना लगे... बस फ्री मिल रही है...! इसी तरह हम कहीं जाते हैं और वहां फ्री का wifi मिल रहा होता है तो हम बिना कुछ सोचे समझे उससे अपने मोबाइल को कनेक्ट कर लेंगे... किसी के साथ चैट करेंगे, कोई बैंक ट्रांजेक्शन कर लेंगे... ये बहुत ही खरनाक साबित हो सकता है... किसी और का wifi लेकर जब हम अपने मोबाइल में कुछ करते हैं तो हमारा सारा डाटा उस wifi से होकर गुजरता है, और उस wifi प्रोवाइडर के पास स्टोर भी होता रहता है... कई बार पब्लिक प्लेस में कोई हैकर बिना सेक्योरिटी का wifi चालू करके रख देंगे और लोग बिना सोचे समझे उस wifi से अपना सिस्टम कनेक्ट कर लेंगे... अब हैकर को क्या चाहिए... वो सारी जानकारियां अपने पास सेव कर लेगा और आपको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है... तो अगली बार आप कहीं जाओ t फ्री WiFi के चक्कर में नहीं पड़ना... क्योंकि कोई भी चीज इस युग फ्री नहीं होती, फ्री देने का कोई ना कोई उद्देश्य जरूर होता है...!
गर्ल फ्रेंड या बॉय फ्रेंड
कई सिंगल लड़के या लड़कियां अपने लिए किसी मित्र की तलाश सोशल साइट्स या इंटरनेट पर करते हैं... जो सही नहीं है... आप बिना देखे या बिना कभी मिले अगले के बारे में ये कैसे तय कर सकते हैं कि वो कैसा बंदा या बंदी हो सकता है... या फिर कोई लड़का जिस लड़की से बात कर रहा है तो आप को क्या पता कि सामने लड़की ही है... अगर लड़की हो भी गई तो आप उसे पहले से जानते थोड़ी है... क्या पता उससे आप ट्रैप हो रहे हैं... कई केस ऐसे हैं जिनमें कोई रेस्पेक्टेड आदमी किसी लड़की के चक्कर में आ गया और अपना सबकुछ उस लड़की के साथ शेयर कर दिया... अब वो लड़की चाहे तो आपको सोशल साइट्स पर आपको बदनाम कर सकती है... या आपसे कोई गलत काम भी करवा सकती है... कई लड़कियां तो बाकायदा दुश्मन देशों में ट्रेंड की जाती हैं और वो आपको अपने जाल में फंसाकर आपसे अपने देश की संवेदनशील जानकारियां ले सकती हैं... और आगे की जिंदगी आप जेल में बीता सकते हैं, इसलिए आगे से कभी भी अनजान लोगों से इंटरनेट पर ज्यादा घुले मिलें नहीं...!





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कोई भी समस्या हो तो हमें बताएं