सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गन का लाइसेंस लेने का क्या प्रोसेस है ?

 गन का लाइसेंस लेने का क्या प्रोसेस है ?


    आत्म रक्षा या खुद के परिवार और अपनी संपति की सुरक्षा का अधिकार सभी को है, आत्म रक्षा के लिए कानून भी व्यक्ति को हत्या तक के मामले में राहत देता है... व्यक्ति को अपनी संपत्ति अपने परिवार और स्वयं की सुरक्षा पर खतरा महसूस होता है, तब उसकी रक्षा प्रशासन या समाज करता है... लेकिन हर समय प्रशासन और समाज साथ नहीं रहते, उसके लिए व्यक्ति को खुद ही अपनी सुरक्षा करनी होती है... स्वयं, परिवार और संपति की सुरक्षा के लिए किसी हथियार की जरूरत होती है, लेकिन कोई भी धारदार हथियार या गन या किसी भी प्रकार का खतरनाक हथियार रखना कानून की नजर में जुर्म होता है... धारदार हथियार के अलावा प्रशासन गन रखने की अनुमति देता है, लेकिन उसके लिए हमें एक मजबूत कारण बताना पड़ता है... प्रशासन को बताना पड़ता है कि... हथियार की जरूरत क्यों है...? 
तो आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि गन का लाइसेंस किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है...?  गन का लाइसेंस लेना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है...
    
    जरूरी दस्तावेज
  1. पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, लाइसेंस)
  2. एड्रेस प्रूफ
  3. खुद का फिटनेस सर्टिफिकेट
  4. इनकम सर्टिफिकेट
  5. नया फोटोग्राफ (खुद का)
आर्म्स लाइसेंस या गन के लाइसेंस के लिए सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाना होगा... 


यहां अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके अपनी कैटेगरी चुननी होगी... फिर अपना स्टेट, आदि जरूरी कॉलम भरने होंगे... फिर New Arm Livence पर क्लिक करके फार्म A1 चुनना है, इसके बाद अपनी पूरी डिटेल भरकर, आगे अपनी अतिरिक्त डिटेल देनी है... जैसे आपके ऊपर कोई मुकदमा है, अगर है तो किस कैटेगरी का मुकदमा है... आपको आर्म्स यानी गन का लाइसेंस क्यों चाहिए...? इसमें आप अपनी फसल की जानवरों से सुरक्षा या अपने प्रोटेक्शन के लिए या किसी भी उचित कारण को चुन सकते हैं....! अगर आप अपनी फसल की सुरक्षा के लिए लाइसेंस लेना चाहते हैं तो अपनी जमीन की डिटेल, किन- किन जानवरों से सुरक्षा करनी है, जैसे नील गाय, सुअर आदि... आप हिरण, मोर या विलुप्तप्राय जीव जंतुओं के लिए लाइसेंस नहीं ले सकते,  जो संरक्षित प्रजातियां हैं, उनसे सुरक्षा के लिए लाइसेंस नहीं मिलता...!
         इसके बाद आप अपने लाइसेंस की कैटेगरी चुनेंगे... जिसमें पिस्टल, राइफल वगेरह आती हैं... फिर जिस भी हथियार के लिए लाइसेंस चाहिए उसका पूरा विवरण देना होता है... आगे आपको कहां के लिए लाइसेंस चाहिए... जिला, राज्य आदि... इसके बाद इस फॉर्म को सबमिट करना है... सबमिट करने के बाद एक रिफ्रेंस नंबर मिलेगा, जिसको नोट कर लेना चाहिए... फिर Next पर जाना होगा... इसके बाद अपना एक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होता है... इसके बाद इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर इसके साथ अपने सारे दस्तावेज संलग्न करके फार्म पर दी हुई अथॉरिटी के ऑफिस में जमा करवा देना होता है... इसके बाद अथॉरिटी को आपका लाइसेंस लेने का उद्देश्य उचित लगता है, तो जल्दी ही अप्रूवल मिल जायेगा...! 

      आर्म्स लाइसेंस का मिलना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं...! आपके पास कोई बिना लाइसेंस का हथियार पकड़ा जाता है तो 7 से लेकर 14 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है...!  उचित कारण है तो आपको लाइसेंस मिल सकता है...!



ये थी जानकारी आर्म्स लाइसेंस पर... आप इस मामले में क्या सोचते हैं... कमेंट करके बता सकते हैं...!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पॉवर ऑफ अटॉर्नी

 पॉवर ऑफ अटॉर्नी       कई बार हमें कुछ कामों की जरूरत पड़ती है और हम उन्हें कर पाने में सक्षम नहीं होते या अपना काम छोड़कर वह काम करना नहीं चाहते... या हम बीमार होते हैं और हमारे काम रुक जाते हैं तो... ऐसी स्थिति में हम अपने आप को असहाय महसूस करते हैं... ऐसा ही मामलों में काम आती है पावर ऑफ अटॉर्नी...  पावर ऑफ अटॉर्नी होती क्या है...? पावर ऑफ अटॉर्नी एक्ट 1882 के अनुसार एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को अपना लीगल प्रतिनिधि नियुक्त करता है...!  जो घोषित करता है वो प्रिंसिपल कहलाता है और जो जिसको घोषित किया जाता है उसे एजेंट कहा जाता है...! एजेंट प्रिंसिपल के स्थान पर ज्यूडिशियल, फाइनेंशियल और अन्य फैसले ले सकता है... प्रिंसिपल के स्थान पर कोई डीड आदि साइन कर सकता है... ये सब कानूनन वैध होते हैं...! एजेंट पावर ऑफ अटॉर्नी के दायरे से बाहर नहीं जा सकता, यानी किसी मामले में मनमानी नहीं कर सकता... अगर एजेंट की वजह से प्रिंसिपल को कोई नुकसान हो जाता है तो उसकी भरपाई एजेंट ही करेगा, ये भी प्रावधान है...!  पावर ऑफ अटॉर्नी कैसे...

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?        एक परिवार या व्यक्ति के लिए आजीविका जीवन का आधार होती है... आजीविका का अर्थ है... आय का श्रोत, जहां से आपके घर में धन आता है, जिससे आप अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं... ये सरकारी नौकरी या खुद का व्यवसाय हो सकता है... कोई बेरोजगार होता है या आजीविका का स्थाई साधन नहीं होता, ऐसी स्थिति में धन की आवश्यकता रहती है, लेकिन आजीविका स्थाई नहीं होती... तब हमारे पास अपनी संपति होती है... जिसे या तो हम बेच सकते हैं या फिर उसे रेंट यानी किराए पर दे सकते हैं... किराए पर देने का विकल्प सबसे बेहतर होता है... इसमें किसी जरूरतमंद को रहने के लिए घर मिल सकता है या आपके पास कोई दुकान है तो अपनी दुकान चला सकता है... उसकी रहने या व्यवसाय की आवश्यकता पूरी हो जाती है, और उसके माध्यम से आपको धन  की...  लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अपना घर या दुकान विश्वास करके किराए पर दे तो देते हैं लेकिन उस संपति को हमारे जरूरत पड़ने पर किरायेदार खाली करनें से मना कर देता है... या फिर दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो जाता है....

कोरोना से सूंघने की शक्ति जाने के बाद वापस कैसे लाया जा सकता है...?

  COVID-19 होने पर  सूंघने की शक्ति जाने के बाद, उसे वापस कैसे लाया जा सकता है...?  कोविड नाईनटीन या कोरोना, मानव इतिहास के पूरे दो वर्ष खा चुका है... 2020 और 2021... एक आम धारणा है कि ये बीमारी चीन ने विकसित की और बाकी दुनिया पर डिप्लॉय कर दी... इस धारणा को इससे भी बल मिलता है कि जब बाकी दुनियां में कोरोना तांडव मचा रहा है और चीन अपनी सरपट दौड़ती जिंदगी जी रहा है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है... ना चीन ने कोई वैक्सीन बनाने की घोषणा की, ना बीमारी से छुटकारा पाने की... फिर कैसे ये महामारी चीन में बेअसर हो गई है...? इस सवाल पर सब चुपी साधे हुए हैं...  द वीकेंड ऑस्ट्रेलियन की चीन से प्राप्त एक गुप्त दस्तावेज के हवाले से छापी गई रिपोर्ट के अनुसार चीन ये वायरस तीसरे विश्व युद्ध को ध्यान में रखते हुए विकसित कर रहा था... इस वायरस का आधार 2015 में आया सारस वायरस है, इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि चीन ने ये वायरस एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए विकसित किया था... लेकिन गलती से ये वायरस समय से पहले ही प्रयोगशाला से बाहर आ गया... और इसका पता चल गया, वरना तबाही का म...