सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मोबाइल या कंप्यूटर, लैपटॉप में ये गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए.

  मोबाइल या कंप्यूटर, लैपटॉप में ये गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए.   मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते समय हमें बहुत ही सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि आए दिन लोग इन्हीं गलतियों की वजह से बहुत बड़ी परेशानी में पड़ जाते हैं और आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाते हैं... लोगों की आदत पड़ गई है... कि किसी भी लिंक या किसी अनजान व्यक्ति की बताई हुई बातों पर बड़ी ही आसानी से विश्वास कर लेते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप नुकसान पड़ सकता हैं... आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे जिनकी सहायता से आप किसी फ्रॉड में पड़ने से बच सकें...  अकाउंट्स और पासवर्ड                 सोशल साइट्स और इंटरनेट पर एक्टिव रहने वाले लोगों के बहुत सारे अकाउंट्स होते हैं... जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, गूगल, जीमेल और भी बहुत सारे ऐप्स पर... रजिस्ट्रेशन करते समय इन सभी पर हमें अपनी निजी जानकारियां साझा करनी होती हैं... जैसे जन्म तारीख आदि... और सबमें एक कॉमन बात ये होती है कि यहां हमें अपने अकाउंट की सेफ्टी के लिए पासवर्ड लगाने होते हैं... ये सही भी है... क्योंकि कोई अनाधिकृ...

कुछ अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जो टूटने लगभग असंभव है.

   कुछ अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जो टूटने लगभग असंभव है.   दुनियां में तरह तरह के लोग रहते हैं, इनके पास अपनी तरह का अलग ही हुनर या कहें तो यूनिक काम होता है जो किसी और के लिए करना बहुत ही मुश्किल होता है, ऐसे ही लोगों का काम रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए एक संस्था है "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स"... ये किताब विश्व के लगभग सभी मामलों में रिकॉर्ड दर्ज करती है... इस किताब की खास बात ये भी है कि ये अमेरिका के सार्वजनिक लाइब्रेरीज में सबसे ज्यादा चोरी होने वाली किताब है...! अब बात करते हैं उन रिकॉर्ड्स की जो टूटने लगभग असंभव है... सबसे लंबा मयूरासन या पीकॉक पोजीशन   मयूरासन या पीकॉक पोजीशन में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड कर्नाटक के बेंगलुरु निवासी विजेश एलीक्काट्टेप्पराम्बिल के नाम दर्ज है, इन्होने ये रिकॉर्ड 2019 में बनाया था... इन्होंने इस आसन को 3 मिनट 5 सेकंड तक किया, इतना लंबा मयूरासन करने का आज तक कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है... इतने लंबे समय तक इस पोजिशन में रहना आसान भी नहीं है... इसलिए इनका ये रिकॉर्ड टूटना लगभग असम्भव है...! उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड का वीडियो...

मानव इतिहास के कुछ रहस्य, जो आज तक सुलझाए नहीं गए

 मानव इतिहास के कुछ रहस्य जो कभी सुलझाए नहीं गए      गूढ़, रहस्य या गुप्त... ये शब्द अपने आप में ही अलग है, कई बातें हमारे जीवन में ऐसी होती हैं जो हम किसी को बताना नहीं चाहते या फिर चाहते हैं कि ये बातें बाकी दुनियां के लिए हुई ही नहीं... इन बातों के बाहर आ जाने से हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है... इसी प्रकार आम आदमी के अलग रहस्य होते हैं, खास आदमियों के खास रहस्य होते हैं... कई रहस्य सत्ता के होते हैं, सत्ता मिलते समय नेताओं को बाकायदा गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है... ये सब आम जन जीवन को चलाने के लिए या अपने हिसाब से चलाने के लिए होता है...  बहुत सारी घटनाएं आज तक ऐसी हुईं हैं जो कभी सामने ही नहीं आई... आई भी तो आधी अधूरी... जिन्हे सुलझा पाना आज भी आसान नहीं है... कुछ रहस्य प्रकृति के हैं, जो नियमों के बिल्कुल विपरीत है... पुनर्जन्म     विज्ञान और इन्सान... दोनों के लिए पुनर्जन्म अपने पास में एक बहुत बड़ी पहेली है... इस ना तो झुठलाया जा सकता है और ना ही पुष्टि की जा सकती है... क्योंकि अगर झुठला देंगे तो सैकड़ों ऐसे लोग बैठे हैं जो अपने पु...

टाइम ट्रैवल या समय यात्रा... क्या ऐसा संभव है...?

  टाइम ट्रैवल या समय यात्रा... क्या ऐसा संभव है...?                    मनुष्य का दिमाग...! अपने आप में अजीब है... क्या क्या विचार कर लेता है... और जो विचार कर लेता है, उस विषय पर अपने जीवन की बाजी लगा लेता है... और उस विचार को क्रियान्वित करके ही दम लेता है... ऐसे ही अगर आज से 50 वर्ष पहले कोई कहता कि निकट भविष्य में टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी कि दो व्यक्ति दूर बैठकर आमने सामने बात कर सकेंगे... या कोई अपने घर में बैठे बैठे ही बैंक के काम कर सकेगा, अखबार पढ़ सकेगा, फिल्में देख सकेगा, गाने सुन सकेगा या कुछ भी एक यंत्र से कर लेगा तो... कोई विश्वास कर सकता था...? इसे सिर्फ कल्पना ही कहता... ऐसा संभव नहीं हो सकता... लेकिन आज ये संभव है... आज सबकुछ एक यंत्र यानी मोबाइल से हो सकता है और भविष्य में इस तकनीक में और विकास होगा...! इसी तरह बहुत सारी टेक्नोलॉजी, जो आज अस्तित्व में है, लेकिन पिछले 2 या 3 दशकों पहले नहीं थी... उस समय इस टेक्नोलॉजी की कल्पना ही नहीं की जा सकती थी...लेकिन आज...? ठीक इसी तरह टाइम ट्रैवल या समय यात्रा ...

इंटरनेट की कुछ बेहतरीन और उपयोगी वेबसाइट्स, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं.

इंटरनेट की कुछ बेहतरीन और उपयोगी वेबसाइट्स, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं.     आजकल हर किसी के पास स्मार्ट फोन हैं, स्मार्टफोन है तो साफ है कि उसमें नेट आप चलाते ही होंगे... नेट चलाते समय हमें किसी को भेजने के लिए या खुद की जानकारी के लिए कई बार हमें कुछ चीजों, या फोटो, वीडियो या कोई भी डिजिटल सामग्री चाहिए होती है... उसके लिए हम किसी टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट की मदद लेते हैं... बड़ी ही मुश्किल से वो सामग्री हमें मिल पाती है, और कई बार तो ऐसा होता है कि वो चीजें हमें मिलती ही नहीं है... लेकिन आपको ऐसी चीजों के लिए निराश नहीं होना चाहिए... आज हम आपको इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती हैं...!                        फाइल डॉट पिज़्ज़ा    आपके के पास कोई महत्वपूर्ण फाइल है और आप उसे अपने ब्राउज़र से किसी दूसरे ब्राउज़र तक पहुंचाना चाहते, और ये भी चाहते हैं कि आपकी फाइल को बीच में कोई देख ना पाए या क्रैक ना कर सके या रीड और हैक ना कर पाए तो आपको file....

गूगल पर क्या क्या सर्च नहीं करना चाहिए...?

गूगल पर क्या क्या चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए...?   किसी जमाने में लोगों के पास कोई यक्ष, जिन्न, या प्रेत होता था, लोग उससे अपनी किसी भी बात का उत्तर जान लेते थे... आज हमारे पास गूगल है, मतलब आधुनिक और नया जिन्न...! हम अपनी जेब में लेकर घूमते हैं इसे.. अगर ये यक्ष हमारे पास से एक घंटे के लिए भी दूर हो जाए तो जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल हो जाता है... कहीं का समाचार प्राप्त करना हो तो एक उंगली रगड़ी और सबकुछ आपकी आपकी आंखों के सामने... कोई गाना सुनना हो तो एक सेकंड में हाजिर... कोई फिल्म देखनी हो तो अगले ही क्षण आपके सामने... मतलब कुछ भी चाहिए तो गूगल महाशय है ना... गूगल ने जिंदगी आसान बना दी है हमारी... लेकिन... इसके नुकसान भी बहुत है... ये जिन्न साहब आपके जी का जंजाल बन सकते हैं, अगर इन्हें ठीक से ऑपरेट नहीं करें तो... आपकी सारी जानकारी एक पल में चोरों को सौंप देंगे ये... इसलिए इनसे कुछ भी पूछने से पहले आप थोड़ा सावधान रहिए...